{"_id":"5eb6a1bf8ebc3e90a4078bc6","slug":"rsmssb-jr-instructor-industry-development-marks-available-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSMSSB: भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSMSSB: भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक
Sat, 09 May 2020 05:57 PM IST
Garima Garg
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 09 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
RSMSSB
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंस्ट्रक्टर और उद्योग विकास के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के के लिए परीक्षा के अंक अपलोड कर दिए हैं। जो उम्मीदवार RSMSSB जूनियर इंस्ट्रक्टर परीक्षा और RSMSSB उद्योग विकास परीक्षा में उपस्थित हुए थे, RSMSSB वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपने अंक देख सकते हैं। बता दें कि RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in है।
मुख्य जानकारी-
विज्ञापन
मुख्य जानकारी-
- RSMSSB जूनियर इंस्ट्रक्टर मैकेनिक डीजल इंजन परीक्षा और RSMSSB जूनियर इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक परीक्षा 23 दिसंबर 2019 को आयोजित की गई थी।
- वहीं RMSSB जूनियर इंस्ट्रक्टर मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग और RSMSSB जूनियर इंस्ट्रक्टर वायरमैन परीक्षा 24 दिसंबर 2019 को हुई।
- RSMSSB उद्योग विकास हैंडलूम इंस्पेक्टर और RSMSSB उद्योग विकास इंस्पेक्टर परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को आयोजित की गई थी।
- इसके लिए एडमिट कार्ड 16 दिसंबर 2019 से उपलब्ध थे।
- बोर्ड ने RSMSSB जूनियर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट और RSMSSB इंडस्ट्री डीप रिजल्ट 30 अप्रैल 2020 को कट-ऑफ अंकों के साथ घोषित किए थे।
- RSMSSB ने मई 2018 के महीने में जूनियर इंस्ट्रक्टर के 402 पदों और उद्योग विकास विभाग के रिक्त 97 पदों को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन