RSMSSB Recruitment: राजस्थान फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2020 का परीक्षा शेड्यूल जारी
RSMSSB Forester and Forest Guard 2020 Exam: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर 2020 के पद के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Recruitment Exam 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर 2020 के पद के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 11 दिसंबर, 2022 को दो पारियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली है।
योग्य उम्मीदवार पांच दिसंबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1,128 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1,047 फॉरेस्ट गार्ड और 87 पद फॉरेस्टर के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
-
आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। -
एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं। -
फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर 2020 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।