RSMSSB Recruitment 2021: बोर्ड ने कंप्यूटर के 250 पदों पर निकाली भर्तियां, इस तिथि से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
Rajasthan Staff Selection Board Sanganak Recruitment 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) कंप्यूटर पदों के लिए 250 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार RSMSSB Bharti 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Staff Selection Board Sanganak Recruitment 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कंप्यूटर के 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसमें गैर टीएसपी क्षेत्र के लिए 220 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। 8 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए पूरी खबर पढ़े। अभ्यर्थी खबर के अंत में दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 08 सितंबर 2021
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 07 अक्तूबर 2021
- सामान्य उम्मीदवार: 450/- रुपये
- बीसी/ओबीसी उम्मीदवार: 350/- रुपये
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार: 250 / - रुपये
शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से आईटीआई, डिप्लोमा / डिग्री पूरी करने वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु: 01.01.2022 को उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट – rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं और भर्ती अनुभाग में अधिसूचना देखें।
- RSMSSB ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करें। अपने हालिया फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ आवश्यक प्रमाण पत्र / दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- अंतिम पूर्वावलोकन पर क्लिक करें (सभी विवरण जांचें) फिर RSMSSB ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट करें। आगे संचार के लिए आवेदन संख्या या संदर्भ संख्या को कैप्चर करना न भूलें।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।