RSMSSB CET 2024: राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण
RSMSSB CET Notification: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा 25 से 28 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण भी जल्द ही शुरू होने वाला हैं।
विस्तार
RSMSSB CET Notification 2024: राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व की घोषणा के अनुसार, पहले यह नोटिस सोमवार 5 अगस्त को जारी होना था, लेकिन नहीं हो सका, इसलिए आधिकारिक नोटिस आज जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
RSMSSB CET 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस बार आरएसएमएसएसबी सीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 09 अगस्त, 2024 से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर, 2024 को समाप्त होगी। उम्मीदवारों का इस समय सीमा में ही अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। परीक्षा 25 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
| अधिसूचना जारी | 06 अगस्त 2024 |
| पंजीकरण प्रक्रिया | 09 अगस्त से 07 सितंबर 2024 |
| एडमिट कार्ड | सितंबर के दूसरे सप्ताह तक |
| परीक्षा की तिथि | 25 सितंबर से 28 सितंबर तक |
आरएसएमएसएसबी सीईटी 2024
सीईटी परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, जो कि कुल 300 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।
RSMSSB CET 2024 के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल के साथ आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- दिए गए ऑनलाइन भुगतान तरीकों के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सुनिश्चित करें कि सभी डिटेल सही हैं।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करें।