फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024 Notification Out Registrations Start Soon at rssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन का दोबारा मौका, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

Mon, 15 Jan 2024 11:27 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 15 Jan 2024 11:27 AM IST
सार

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया दोबारा से शुरू हो रही है। जो उम्मीदवार पहली बार आवेदन से चूक गए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024 Notification Out Registrations Start Soon at rssb.rajasthan.gov.in
RSMSSB Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की तरफ से एनिमल अटेंडेंट के 5934 पदों पर भर्ती के पंजीकरण की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। जो उम्मीदवार पहली बार आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 19 जनवरी, 2024 से फिर शुरू होगी। उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

आरएसएमएसएसबी की तरफ से एनिमल अटेंडेंट पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पहली बार 13 अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक थी। यह भर्ती अब दूसरी बार उम्मीदवारों के लिए शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB Animal Attendant आयु सीमा

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरएसएसबी एनिमल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2023 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

RSMSSB रिक्तियों का विवरण

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के तहत 5934 रिक्तियों को भरा जाएगा। क्षेत्रवार भर्ती विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र - 5281 पद

  • अनुसूचित क्षेत्र - 653 पद

Rajasthan Animal Attendant Recruitment शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही देवनागरी लिपि और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

RSMSSB Animal Attendant Vacancy आवेदन शुल्क

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये, ओबीसी एनसीएल,एससी/एसटी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा। वहीं सुधार शुल्क के रूप में 300 रुपये देना होगा। यह शुल्क एक बार पंजीकरण के लिए है, अब उम्मीदवार को एक बार ओटीआर शुल्क का भुगतान करने के बाद बार-बार आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ई-मित्र सीएससी सेंटर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed