फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Agriculture Supervisor Result and cut off marks released, check at rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB ने जारी किए एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के परिणाम और कटऑफ मार्क्स, एक क्लिक में करें डाउनलोड

Tue, 23 Jul 2019 12:57 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 23 Jul 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
RSMSSB Agriculture Supervisor Result and cut off marks released, check at rsmssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) परीक्षा के परिणाम और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। राजस्थान बोर्ड के तहत कृषि पर्यवेक्षक के कुल 1832 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। यह परीक्षा 03 मार्च, 2019 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को  परिणाम दस्तावेज सत्यापन की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं। वे अब अपने परिणाम और कट ऑफ मार्क्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों का रोल नंबर, कट ऑफ मार्क्स, प्राप्तांको की गणना के सूत्र नियमानुसार दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी अपने परिणाम और कट ऑफ मार्क्स को देख सकते हैं। 

विज्ञापन


RSMSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परीक्षा की परिणाम और कट ऑफ मार्क्स ऐसे करें चेक - 

चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2 :  2018 परिणाम और कटऑफ मार्क्स वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 :  परिणाम और कटऑफ मार्क्स डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 4 :  RSMSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परिणाम और कटऑफ मार्क्स  पीडीएफ प्रारूप में आपके सामने होगी।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। उम्मीदवार ऊपर दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
RSMSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परीक्षा की परिणाम और कटऑफ मार्क्स  डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed