फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRC ECR Apprentice Recruitment 2023 Apply online at actappt.rrcecr.in

Railway Jobs: रेलवे में अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया

Tue, 14 Nov 2023 03:19 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 14 Nov 2023 03:19 PM IST
सार

RRC ECR Apprentice Recruitment 2023: पूर्व मध्य रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन ऑवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRC ECR Apprentice Recruitment 2023 Apply online at actappt.rrcecr.in
Railway Recruitment Board

विस्तार

RRC ECR Apprentice Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी),पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने विभिन्न ट्रेडों के लिए 1,832 अपरेंटिस रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट actappt.rrcecr.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर 2023 शाम 05 बजे तक है।

विज्ञापन

RRC ECR Apprentice आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2023 को 15 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से विभिन्न पदों पर अपरेंटिस भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

विज्ञापन

RRC ECR चयन प्रक्रिया

अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक) और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। कक्षा 10वीं और आईटीआई दोनों परीक्षाओं को समान महत्व दिया जाएगा।

कक्षा 10वीं के अंकों की गणना के लिए विषयों के समूह के बजाय सभी विषयों को ध्यान में रखा जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों की मेरिट रैंक समान है,तो अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि उम्र भी समान है तो 10वीं कक्षा पहले उत्तीर्ण करने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed