फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRBs announce new dates for alp aptitude test for odisha candidates

RRB ने ओडिशा के लिए परीक्षा की नई तिथि हुई जारी, अब इस दिन होगा एग्जाम

Sun, 12 May 2019 12:48 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 12 May 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
RRBs announce new dates for alp aptitude test for odisha candidates

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ओडिशा में सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के लिए होने वाली परीक्षा के लिए नई तारीखें जारी कर दी हैं। परीक्षा 10 मई को होेने वाली थी लेकिन चक्रवात फैनी के कारण स्थगित कर दी गई थी। आपको बता दें कि सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के लिए कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) अब 21 मई को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


इन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की पाली और शहर का विवरण जल्द ही आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और फोन नंबर पर ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


चक्रवात फैनी के बाद ओडिशा में रेल और सड़क संचार, बिजली आपूर्ति, पानी की आपूर्ति, मोबाइल, इंटरनेट आदि सभी महत्वपूर्ण सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। परिणामस्वरूप, न केवल आरआरबी सीबीएटी, बल्कि फैनी से प्रभावित क्षेत्र में आवेदकों के लिए कई अन्य भर्ती और प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरआरबी एएलपी और तकनीशियन के लिए आधिकारिक भर्ती सूचना के अनुसार, "उम्मीदवारों को एएलपी के पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रत्येक अर्हता प्राप्त करनी होगी। कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में केवल प्रश्नों के साथ उत्तर विकल्प होंगे, जो अंग्रेजी और हिंदी में होंगे। कंप्यूटर आधारित एटी में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। "

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed