RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे में टेक्नीशियन के 6180 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण
RRB Technician Bharti 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6180 तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
| कार्यक्रम | तिथि |
| आवेदन शुरू | 28 जून, 2025 |
| आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 28 जुलाई, 2025 |
| कुल पद | 6180 |
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2025 रिक्ति विवरण
यह भर्ती अभियान 6180 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 180 रिक्तियां तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए हैं, और 6000 रिक्तियां तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल के लिए हैं।| तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल | 180 रिक्तियां |
| तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल | 6000 रिक्तियां |
| कुल पद | 6180 |
शैक्षणिक योग्यता
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी (B.Sc) डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक/SSLC) पास होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित ट्रेड (जैसे कि फाउंड्रीमैन, मोल्डर, पैटर्न मेकर, फॉरगर या हीट ट्रीटर) में आईटीआई (ITI) या अप्रेंटिसशिप पूरी होना चाहिए।
आयु सीमा
तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए, और तकनीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आवेदन शुल्क
एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।इतना मिलेगा वेतन
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) पद पे लेवल-5 में आता है, जिसमें प्रारंभिक मासिक वेतन ₹29,200 तय किया गया है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 पद पे लेवल-2 में शामिल है, जिसका प्रारंभिक मासिक वेतन ₹19,900 होगा। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों को अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी नियमानुसार दी जाएंगी।