फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Exam Admit Card 2021: Know when the admit card of Railway Group-D candidates will be issued, understand the complete details in detail-safalta

RRB/RRC Group D Exam Admit Card 2021: जानिए रेलवे ग्रुप-डी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र कब तक किया जाएगा जारी, विस्तार से समझें पूरी डिटेल्स

Mon, 13 Sep 2021 07:03 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 13 Sep 2021 07:03 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी के लगभग एक लाख से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। ऐसे में इस भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले एग्जाम के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Exam Admit Card 2021: Know when the admit card of Railway Group-D candidates will be issued, understand the complete details in detail-safalta
rrb group d - फोटो : amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित की गई आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले करीबन 1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों को ग्रुप-डी एग्जाम का इंतजार बना हुआ है। यह भर्ती 1 लाख ग्रुप-डी पदों के लिए आयोजित की गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण रेलवे भर्ती बोर्ड को लगातार इसकी परीक्षा तिथियों में बदलाव करना पड़ा है। अब अनुमान है कि हाल ही में सम्पन्न हुई एनटीपीसी परीक्षा और हालातों में सुधार होने के बाद इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए युवाओं को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे रेलवे, यूपी पुलिस एसआई , एयरफोर्स, एग्जाम की पक्की तैयारी और रीविजन के लिए अभी सफलता डॉट कॉम पर विज़िट कर सकते हैं। जहां उन्हें फ्री ई-बुक, फ्री मॉक टेस्ट- Subscribe Now जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।   

विज्ञापन

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। हालांकि रेलवे की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख और केंद्रों की अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। यह एग्जाम पहले अप्रैल और जून के बीच निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब उम्मीद है कि भर्ती बोर्ड  जल्द ही परीक्षा का आयोजन कर सकता है। 

विज्ञापन

ऐसे समझें ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न 

रेलवे ग्रुप डी की यह परीक्षा हिंदी व इंग्लिश के अतिरिक्त 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए अभ्यर्थी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। जहां प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, वहीं गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करें फ्री में परीक्षा की पक्की तैयारी 

अगर आप भी घर बैठे फ्री में अपनी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रीविजन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अभी अपने फोन पर Safalta-app डाउनलोड करके भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed