फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Exam 2021: How long can the exam be for Group D recruitment, know what makes Group D exam different from other competitive exams-safalta

RRB/RRC Group D Exam 2021 : ग्रुप D भर्ती के लिए कब तक हो सकती है परीक्षा, जानिए कौन सी बात ग्रुप D परीक्षा को बनाती है अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से अलग

Sun, 07 Nov 2021 11:35 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 07 Nov 2021 11:35 AM IST
सार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी समय से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन किये हुए ढाई साल से भी अधिक का वक्त बीत चुका है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Exam 2021: How long can the exam be for Group D recruitment, know what makes Group D exam different from other competitive exams-safalta
rrb group d - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन अभी तक इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। आवेदन किये हुए ढाई साल से भी अधिक का समय बीते जाने के बाद भी परीक्षा नहीं होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं और वे रेलवे से जल्द इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। हालांकि, कोरोना की स्थिति सुधरने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि रेलवे इसके लिए परीक्षा जल्द ही आयोजित करेगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा :

इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी हुई है। अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा की तारीखों के लिए लगातार चलाये जा रहे डिजिटल आंदोलन का भी रेलवे के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा है। साथ ही, यह खबर भी सामने आ रही है कि रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा से पहले NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित कर सकती है। अगर रेलवे ऐसा करती है तो ग्रुप D परीक्षा में और भी देर हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से क्यूँ अलग है ग्रुप D परीक्षा :

ग्रुप D भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से काफी अलग है। दरअसल इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से SSC और बैंक की भर्तियो की तरह अंग्रेजी विषय से प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं। ग्रुप D परीक्षा में अभ्यर्थियों से सिर्फ मैथ्स, रिजनिंग जनरल अवेयरनेस और जनरल साइंस विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस भर्ती में अंग्रेजी विषय से प्रश्न नहीं पूछे जाने की वजह से इसमें काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थी अच्छी अंग्रेजी नहीं होने की वजह से अन्य भर्तियों से बाहर हो जाते हैं और उनके लिए इस परीक्षा में अंग्रेजी नहीं होना काफी सुविधाजनक होता है। इसलिए इस परीक्षा में अंग्रेजी विषय से प्रश्न नहीं पूछा जाना, इस भर्ती को अन्य भर्तियो से काफी अलग बनाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed