फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Recruitment 2019 paramedical application status link active, check on official website

RRB Recruitment 2019: रेलवे की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव, देखें एप्लीकेशन स्टेटस

Mon, 10 Jun 2019 06:39 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 10 Jun 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
RRB Recruitment 2019 paramedical application status link active, check on official website
rrb

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पारामेडिकल स्टाफ भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस लिंक सक्रिय कर दिया है। सभी क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट्स पर ये लिंक देखा जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, वे अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


मार्च 2019 में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मेडिकल स्टाफ के 1937 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें अपने आवेदन का स्टेटस देखने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि संबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद सबमिट करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया गया है या खारिज। 
विज्ञापन


मार्च महीने में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मेडिकल स्टाफ के 1937 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। रेलवे की पारामेडिकल स्टाफ भर्ती में डाइटीशियन, स्टाफ नर्स, डेंटल हाइजीनिस्ट, फिजियोथेपी, फार्मासिस्ट और लैब असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद लेवल - 4 से लेवल - 7 तक हैं। चयनित उम्मीदवारों को इसके लिए 44,000 रुपए तक का मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं, उनकी परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी।

संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाने के लिए यहां हैं सीधे लिंक...

अहमदाबाद, पटना, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, रांची, सिकंदराबाद, सिलिगुड़ी, त्रिवेंद्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed