RRB NTPC Recruitment 2021: पहले चरण की परीक्षा के परिणाम जल्द ही होंगे जारी, नॉर्मलाइजेशन सहित इन विशेष नियमों के साथ हो रहा आपकी आंसरशीट का मूल्यांकन
RRB NTPC Recruitment 2021: NTPC भर्ती के CBT 1 के परिणामों की घोषणा जल्द ही कि जा सकती है। CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 में उपस्थित होना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई CBT 1 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने इस भर्ती के लिए आवेदन मार्च 2019 में ही मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के काफी समय बाद इसके लिए परीक्षा 7 फेज में आयोजित हुई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को खत्म हुई थी। RRB ने इस परीक्षा के लिए आंसर-की भी जारी कर दिया है और अभ्यर्थियों को अब उनके परिणामों का इंतजार है। इस भर्ती के जरिए रेलवे में NTPC कैटेगरी के 35,000 पदों को भरा जाना है और इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।
कब तक जारी हो सकते हैं CBT 1 के परिणाम :
CBT 1 के परिणामों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके परिणाम इसी महीने में घोषित किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को CBT 1 के परिणामों से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है कि परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं।
इन विशेष नियमों के साथ हो रहा है आपकी आंसरशीट का मूल्यांकन :
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आंसरशीट का मूल्यांकन कुछ विशेष नियमों के साथ किया जा रहा है। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू है और अभ्यर्थियों की आंसरशीट को पहले इसी व्यवस्था के तहत जांचा जाएगा। इसके बाद फाइनल स्कोर देने से पहले इसमें नॉर्मलाइजेशन की भी व्यवस्था लागू की जाएगी। नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को मार्क्स प्रदान किया जाएगा और फिर उसके बाद सभी अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत NDA&NA, SSC GD, UP SI तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।