{"_id":"693fd9233de4c4db13032efb","slug":"rrb-ntpc-graduate-cbt-2-result-2025-declared-for-8-113-posts-2025-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC Graduate CBT-2: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित, 8113 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC Graduate CBT-2: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित, 8113 पदों पर होगी भर्ती
Mon, 15 Dec 2025 03:19 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 15 Dec 2025 03:19 PM IST
सार
RRB NTPC Graduate CBT-2 Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से 8113 स्नातक स्तरीय पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB NTPC Graduate CBT-2 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अभ्यर्थी अब भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना नामांकन नंबर, पंजीकरण नंबर या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे द्वारा स्नातक स्तर के कुल 8,113 पदों को भरा जाना है। सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 13 अक्तूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
विज्ञापन
आरआरबी की वेबसाइट पर रिजल्ट डाउनलोड करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उम्मीदवार यह जांच सकते हैं कि उनका चयन भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए हुआ है या नहीं। चयनित अभ्यर्थियों से संबंधित आगे की प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर अपना RRB रीजन (Region) चुनें।
- अब “NTPC Graduate CEN 05/2024 Result” से संबंधित PDF लिंक पर क्लिक करें।
- RRB NTPC CBT-2 रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें।
- डाउनलोड की गई PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें और देखें कि आप CBAT/TST के लिए योग्य हैं या नहीं।
- इसके अलावा, उम्मीदवार पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें और अपने व्यक्तिगत अंक व योग्यता स्थिति भी देख सकते हैं।