फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Examination 2021: Candidates going to other cities to take the exam can take advantage of free travel pass, check how, safalta

RRB NTPC Examination 2021: परीक्षा देने के लिए दूसरे शहर जाने वाले अभ्यर्थी इस तरह उठा सकते हैं फ्री ट्रेवल पास का लाभ, पूरी जानकारी पाए यहाँ

Sun, 11 Jul 2021 10:42 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 11 Jul 2021 10:42 PM IST
सार

RRB NTPC के लिए 23, 24, 26 और 31 जुलाई को होगा सातवें चरण के परीक्षाओं का आयोजन, परीक्षा देने के लिए दूसरे शहर जाने वाले अभ्यर्थी उठा सकते हैं फ्री ट्रेवल पास का लाभ

विज्ञापन
RRB NTPC Examination 2021: Candidates going to other cities to take the exam can take advantage of free travel pass, check how, safalta
Safalta.com/ RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित हो रही नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) भर्ती के लिए सातवें और आखिरी चरण की परीक्षा की तारीखों को घोषित कर दिया गया है। NTPC के सातवें चरण की परीक्षा का आयोजन 23 से 31 जुलाई के बीच करवाया जाएगा। इसके लिए चार दिन पहले से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आप हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा अगर आप इस भर्ती और किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो उसके कंप्लीट रिवीजन के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन


RRB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इन पदों पर परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 और 31 जुलाई 2021 को होना है।  गौरतलब है कि रेलवे में NTPC पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन सात चरणों में हो रहा है और 23 से 31 जुलाई तक सातवें चरण की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक सातवें दौर की इस परीक्षा में लगभग 2.78 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस तारीख से मिलने लगेगा एडमिट कार्ड : 
बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तो परीक्षा से महज 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। लेकिन, अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि तथा परीक्षा के शहर की जानकारी मंगलवार 13 जुलाई से मिलने लगेगी। अभ्यर्थी अपने परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी अपने संबंधित जोन के वेबसाइट पर लॉगिन कर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्हें मिल सकता है फ्री ट्रैवेल पास का लाभ
बोर्ड द्वारा परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी देने के साथ ही अभ्यर्थियों को 13 जुलाई से फ्री ट्रेवल पास भी मिलने लगेगा। फ्री ट्रेवल पास की मदद से अभ्यर्थी अपने घर से परीक्षा के शहर तक मुफ्त में यात्रा करने के लिए टिकट बनवा सकते हैं। हालांकि फ्री ट्रेवल पास सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो आरक्षित श्रेणी से आते हो और उन्होंने आवेदन करते समय इसका विकल्प चुना हो। अभ्यर्थियों ने जिस जोन के लिए आवेदन किया है , वो उसी जोन के वेबसाइट से अपना फ्री ट्रेवल पास प्राप्त कर सकते हैं।

सात चरणों मे आयोजित हो रही है परीक्षा
RRB NTPC की इस परीक्षा के लिए साल 2019 में ही आवेदन मंगाए गए थे और उस समय तकरीबन 1 करोड़ 25 लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था। RRB ने अभ्यर्थियों की संख्या और कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इसके लिए परीक्षा 7 चरणों मे करवाने का निर्णय लिया था। इन 7 चरणों मे से 6 चरण की परीक्षा का आयोजन तो करवा लिया गया, लेकिन सातवें चरण कि परीक्षा से पहले कोरोना के दूसरी लहर के आ जाने की वजह से इसमें काफी विलंब हुआ है।


यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो आपको बेहतर तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं तथा साथ ही साथ फ्री मॉक टेस्ट , ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed