RRB NTPC Exam 2022 : इस भर्ती में है जबरदस्त कॉम्पिटिशन, एक सीट के लिए 350 से भी अधिक अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन, जानें क्या है NTPC भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए 15 फरवरी से आयोजित होने वाली CBT 2 को अभ्यर्थियों के विरोध के बाद स्थगित कर दिया है। अभ्यर्थियों द्वारा CBT 1 के रिजल्ट में विसंगतियों का आरोप लगाने के बाद रेलवे ने एक कमिटी का भी गठन किया है।
विस्तार
भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए 15 फरवरी से आयोजित होने वाली CBT 2 की परीक्षा अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद स्थगित कर दी गई है। दरअसल अभ्यर्थी CBT 1 के रिजल्ट से नाखुश हैं और वो रेलवे से इसमें सुधार करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती के CBT 2 में रेलवे ने कुल भर्ती के 20 गुना अभ्यर्थियों को शामिल करने की जानकारी नोटिफिकेशन में दी थी। लेकिन, रेलवे ने एक ही अभ्यर्थी को कई पोस्ट्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया है और CBT 2 के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम हो गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CBT 1 का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों ने देश के कई शहरों में उग्र विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसी के बाद रेलवे ने CBT 2 की परीक्षा स्थगित करते हुए अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया है। अभ्यर्थी अपनी समस्याएं 16 फरवरी तक इस कमिटी के समझ दर्ज करा सकते हैं। वहीं, अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC FREE Video Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।
इस भर्ती में है जबरदस्त कॉम्पिटिशन :
रेलवे में NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन है। दरअसल इस भर्ती के जरिए कुल 35,277 पदों पर भर्तियां की जानी है, लेकिन इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस हिसाब से पदों की संख्या और आवेदकों की संख्या को देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 354 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
क्या है पूरी चयन प्रक्रिया :
NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर हो रही भर्ती में सफल अभ्यर्थियों का चयन 4 चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। इसलिए जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अभी और 3 चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। दरअसल इस भर्ती के CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 में हिस्सा लेना होगा और जो अभ्यर्थी CBT 2 में सफल होंगे, उन्हें पदों की जरूरत के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, UPTET/CTET तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।