RRB NTPC Exam 2021: सातवें चरण में शामिल होने वाले परीक्षार्थी ध्यान रखें ये बातें, वरना डाउनलोड नहीं कर पाएंगे अपना एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षाएं 23 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं जिसके लिए लाखों उम्मीदवार काफी लंबे समय से प्रतीक्षा में लगे हुए थे। जल्द ही इनके एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी जाएगी।
विस्तार
रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के लिए सातवें चरण की परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा 23 जुलाई से 31 जुलाई के बीच सम्पन्न कर ली जाएंगी। बता दें कोरना काल के कारण ये एग्जाम स्थगित कर दिए गए थे जिन्हें अब जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान महामारी से बचने के सारे पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। आरआरबी ने NTPC परीक्षा के लिए देश के करीबन 76 शहरों में 260 एग्जाम सेंटर निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में ये परीक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल के तहत 50% क्षमता के साथ आयोजित कराई जाएंगी। इन एग्जाम के लि 4 दिन पहले अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। चूंकि इन परीक्षाओं को खासा लंबा वक्त गुजर गया है ऐसे में कई आवेदनकर्ता अपनी पंजीकरण संख्या खो चुके हैं। ऐसे में उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या का समना करना पड़ सकता है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको एडमिट डाउनलोड करने में काम आने वाली जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
किन बातों का रखना होगा ख्याल
अगर आपने ने भी रेलवे एनटीपीसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था और सातवें चरण की स्थगित परीक्षाओं में आपको भी शामिल होना है तो ऐसे परीक्षार्थियों के पास प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन करते समय प्राप्त हुई पंजीकरण संख्या और दर्ज की गई वास्तविक जन्मतिथि की जानकारी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए जिसके बाद ही अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत लॉगिन में प्रवेश कर पाएंगे।
ऐसे करें खुद को आने वाले एग्जाम के लिए तैयार
अगर आप भी RRB NTPC भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो आप Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स के साथ इस बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET, CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। साथ ही आप ढेरों फ्री मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस सेट द्वारा प्रैक्टिस कर सकते हैं। आप अपने फोन में Safalta-app डाउनलोड कर यहां चल रहे फ्री कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।