{"_id":"6229d2a1e171f62db4641c1b","slug":"rrb-ntpc-controversry-railway-anounced-to-accept-all-demnads-of-students-know-full-information-here-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC Group D Controversy: रेलवे ने मानींं छात्रों की मांगें, 20 गुना यूनिक उम्मीदवारों का होगा चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC Group D Controversy: रेलवे ने मानींं छात्रों की मांगें, 20 गुना यूनिक उम्मीदवारों का होगा चयन
Thu, 10 Mar 2022 08:17 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:17 PM IST
सार
RRB NTPC Group D Controversy: रेलवे ने जानकारी दी है कि जो भी छात्र पहले एनटीपीसी परीक्षा में सफल हुए थे, वह अब भी सफल ही माने जाएंगे। आरआरबी की ओर से जल्द ही एडिशनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
RRB NTPC Controversry
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
RRB NTPC Group D Controversy: रेलवे एनटीपीसी परिणामों पर हुए विवाद के बाद रेल मंत्रालय ने मामले की समीक्षा के लिए समिति का गठन किया था। अब इस समीक्षा का फैसला सामने आ गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड ने छात्रों को जानकारी दी है कि अब भर्ती में तय सीटों के 20 गुना यूनिक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
RRB NTPC Group D Controversy: पहले से सफल उम्मीदवारों का क्या?
रेलवे ने जानकारी दी है कि जो भी छात्र पहले एनटीपीसी परीक्षा में सफल हुए थे, वह अब भी सफल ही माने जाएंगे। आरआरबी की ओर से जल्द ही एडिशनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। वहीं, एडिशनल उम्मीदवारों की सूची को प्रत्येक वेतन के स्तर पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक वेतन स्तर पर अलग सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसका मतलब है कि अब कुल 7 लाख उम्मीदवार सीबीटी-2 के लिए योग्य होंगे।
विज्ञापन
RRB NTPC Group D Controversy: ग्रुप डी उम्मीदवारों के लिए भी खुशखबरी
रेलवे ने अपने नोटिस में जानकारी दी है कि रेलवे भर्ती कमीशन द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए भी केवल एक ही चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण की कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। वहीं, प्रत्येक आरआरबी के लिए अलग सीबीटी का प्रावधान भी किया गया है। रेलवे ने बताया है कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की ओर से कोई भी आय या संपत्ति के प्रमाण पत्र को मान्य माना जाएगा।
विज्ञापन
RRB NTPC Group D Controversy: रेल मंत्री ने भी दी थी जानकारी
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पर हुए विवाद के बाद रेल मंत्रालय की ओर से गठित की गई समिति ने 4 मार्च, 2022 को मामले पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि रेल मंत्रालय की ओर से बनाई गई हाई-पॉवर कमेटी ने सभी सुझावों की समीक्षा कर ली है और कुछ ही दिनों में मामले पर समाधान सामने आएगा।