RRB NTPC CBT 2 Result: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 लेवल 4 का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें परिणाम
RRB NTPC CBT 2 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा के लेवल-4 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अन्य सभी क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-4 के परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
विस्तार
RRB NTPC CBT 2 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा के लेवल-4 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-4 रिजल्ट 2022 की घोषणा रेलवे भर्ती बोर्ड ऑफ सिलीगुड़ी ने अपनी वेबसाइट पर की है।
यानी आवेदक, जो 10 मई, 2022 को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 में शामिल हुए थे, वे कैटेगरी आठ के पे लेवल-4 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 रिजल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अन्य सभी क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-4 के परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
भारतीय रेलवे ने आरआरबी की अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर लेवल-6 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परिणाम भी घोषित किया है। उम्मीदवार दिए गए लिंक पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-6 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
भर्ती का अगला दौर कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) है। स्तर-4 के लिए 10 मई, 2022 को आयोजित द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीईएन नंबर 01/2019) में प्रदर्शन के आधार पर, रोल नंबर वाले उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होने के लिए अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
RRB NTPC CBT 2 Level 4 Result 2022 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbsiliguri.gov.in पर जाएं।
- स्क्रॉल डाउनलोड करें और लेवल-4 (कैट नंबर 08) के 'रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें।
- 'सीएन नंबर 01/2019 एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए भर्ती।
- कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची'।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-4 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर देखें।