फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC CBT 2 Exam City and Dates Out at rrbcdg.gov.in. Check Sarkari Naukri All Details Here

RRB NTPC CBT 2 Exam: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा केंद्र सूची जारी, इस दिन आएंगे एडमिट कार्ड

Wed, 01 Jun 2022 06:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 06:00 PM IST
सार

RRB NTPC CBT 2 Exam City Slip: देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा चरण-2 (RRB NTPC CBT-2) को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट आया है। 

विज्ञापन
RRB NTPC CBT 2 Exam City and Dates Out at rrbcdg.gov.in. Check Sarkari Naukri All Details Here
RRB NTPC CBT 2 Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RRB NTPC CBT 2 Exam City Slip: देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा चरण-2 (RRB NTPC CBT-2) को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट आया है। परीक्षा-शहर और परीक्षा-तिथि सूचना पर्ची जारी की है।

विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पे लेवल-5, 3 और 2 के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) की सीबीटी-2 (CBT) के लिए परीक्षा केंद्र वाले शहरों की सूची और परीक्षा-तिथियों की सूचना पर्ची जारी कर दी है।
विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 (RRB NTPC CBT-2) में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से परीक्षा केंद्रों की जानकारी और परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं। वहीं, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए उनकी परीक्षा केंद्र शहर सूची, परीक्षा-तिथि सूचना पर्ची और यात्रा प्रावधान प्रारूप आदि डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मई और 10 मई को भी हुई थी सीबीटी-2 

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी। परिणाम 30 मार्च, 2022 से एक अप्रैल, 2022 के बीच आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में प्रकाशित किया गया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं।

पे लेवल -4 और 6 के लिए सीबीटी-2 नौ मई और 10 मई को आयोजित की गई थी। अब पे लेवल-5, 3 और 2 के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा 35,208 पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं, जिसमें क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर जैसे पद शामिल हैं।  

फिलहाल आठ क्षेत्रीय केंद्रों के लिए हुई जारी

आरआरबी की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि वर्तमान में, शहर और तिथि सूचना पर्ची केवल निम्नलिखित आठ क्षेत्रीय केंद्रों आरआरबी – भुवनेश्वर, बिलासपुर, गोरखपुर, मुंबई, मुजफ्फरपुर, चंडीगढ़, रांची और सिकंदराबाद के लिए जारी की गई हैं। शेष आरआरबी क्षेत्रीय केंद्रों के लिए, शहर और तिथि सूचना पर्ची 06 जून, 2022 तक उपलब्ध होगी।
 

12 से 17 जून तक होंगी परीक्षाएं, 4 दिन पहले आएंगे एडमिट कार्ड

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की परीक्षाएं 12 जून से 17 जून तक आयोजित की जानी हैं। आरआरबी भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुंबई, मुजफ्फरपुर, रांची, सिकंदराबाद, अजमेर, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, बेंगलुरु, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, सिलीगुड़ी, अहमदाबाद, प्रयागराज, मालदा और तिरुवनंतपुरम के लिए उम्मीदवार परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

 

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा केंद्र सिटी जानने का तरीका

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  2. 'RRB NTPC CBT 2 परीक्षा-शहर और परीक्षा-तिथि सूचना पर्ची देखने के लिए वेबलिंक' पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा शहर, तिथि सूचना पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed