फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC CBT-1 RESULT RRB will release NTPC CBT 1 result on THIS date, know how to check it here, sarkari result

RRB NTPC CBT-1 RESULT: इस तारीख को जारी हो सकता है एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Sun, 09 Jan 2022 09:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 09:08 PM IST
सार

RRB NTPC CBT-1 RESULT: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन कुल 35,281 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। परिणाम के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को टीसी, गुड्स गार्ड समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
RRB NTPC CBT-1 RESULT RRB will release NTPC CBT 1 result on THIS date, know how to check it here, sarkari result
RRB NTPC CBT-1 RESULT - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RRB NTPC CBT-1 RESULT : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा के परिणामों को जारी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक परिणाम की घोषणा 15 जनवरी, 2022 तक की जा सकती है। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी संबंधित जोन की आधिकारिक लिंक पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आइडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन


RRB NTPC CBT-1 RESULT : आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2020 से लेकर 31 जुलाई, 2021 तक 7 फेज में किया गया था। इसके बाद से ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान के मुताबिक इस परीक्षा में करीब 1 करोड़ अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। 
विज्ञापन


RRB NTPC CBT-1 RESULT : इन पदों पर मिलेगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन कुल 35,281 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। परिणाम के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को टीसी, गुड्स गार्ड समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम देख सकते हैं। 


1. उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।

3. अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहे क्षेत्रवार परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

5. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा। 

7. परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सीबीटी-1 परिणाम के बाद सीबीटी-2 परीक्षा के तारीखों की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस परीक्षा में मेरिट पाने वाले अभ्यर्थियों को अगले फाइनल राउंड की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed