RRB NTPC Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, पांच जून से शुरू होंगे एग्जाम
RRB NTPC Admit Card: आरआरबी ने एनटीपीसी स्नातक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
RRB NTPC Admit Card: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती (Non-Technical Popular Category) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि
आरआरबी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एनटीपीसी स्नातक परीक्षा का आयोजन 5 जून 2025 से 23 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे, इसलिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।
RRB NTPC City Slip 2025 Out: शहर सूचना पर्ची हो चुकी है जारी
हालांकि, आरआरबी ने शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। इसकी मदद से उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। परीक्षा शहर की पर्ची एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है ताकि उम्मीदवार यात्रा की व्यवस्था उसी के अनुसार कर सकें। एडमिट कार्ड पर सटीक तिथि, समय और स्थल का विवरण मिलेगा।
परीक्षा पैटर्न 2025
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक चरण 1 परीक्षा सभी अधिसूचित पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें 90 मिनट में हल करना होगा। प्रश्न तीन विषयों से पूछे जाएंगे। सामान्य जागरूकता से 40 प्रश्न, अंक शास्त्र (गणित) से 30 प्रश्न, और सामान्य बुद्धि एवं तर्क से 30 प्रश्न। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, इस प्रकार कुल परीक्षा 100 अंकों की होगी।
RRB NTPC Selection Process: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-II), टाइपिंग कौशल परीक्षा/कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (जैसा लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन/चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। चयन उपर्युक्त भर्ती चरणों के आधार पर योग्यता के अनुसार सख्ती से किया जाता है।
RRB NTPC Vacancy: कुल 8,113 पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी संगठन में 8113 स्नातक स्तर के पदों को भरेगा, जिसमें से 1736 रिक्तियां मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के लिए, 994 रिक्तियां स्टेशन मास्टर के लिए, 3144 रिक्तियां मालगाड़ी प्रबंधक के लिए, 1507 रिक्तियां जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट के लिए और 732 रिक्तियां वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के पदों के लिए भरी जाएंगी।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार सबसे पहले क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं (जैसे कि rrbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in आदि)।
- वेबसाइट पर दिए गए ‘Download NTPC Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।