RRB NTPC 4th Phase: आरआरबी एनटीपीसी फेज-4 के परीक्षा केंद्र की सूची और शिफ्ट डिटेल्स आज होंगी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RRB NTPC 4th Phase: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी फेज-4 के लिए अहम जानकारियां आज जारी होने वाली हैं। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी 2021 चतुर्थ चरण के लिए आवेदन किया था वे 05 फरवरी, 2021 को रात्रि नौ बजे के बाद से अपने परीक्षा केंद्र और अपनी शिफ्ट संबंधी डिटेल्स देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी
आरआरबी एनटीपीसी 2021 चौथे चरण की परीक्षा में करीब 15 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। आरआरबी एनटीपीसी फेज-4 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2021 से शुरू होनी हैं। परीक्षाएं 03 मार्च, 2021 तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र की जानकारी, परीक्षा का समय और मॉक टेस्ट के लिए लिंक भी rrcb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आरआरबी एनटीपीसी स्टेज-I सीबीटी चौथे चरण के एडमिट कार्ड 2021 चार दिन पहले यानी 11 फरवरी से डाउनलोड कर सकेंगे। शेष चरणों के उम्मीदवारों के लिए बाद तारीख निर्धारित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) चरण-4 की परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आरआरबी एनटीपीसी स्टेज-I चौथे चरण की परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। बता दें कि 04 फरवरी को, रेलवे ने परीक्षा शुरू होने के संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी।
यह भी पढ़ें : CBSE Board DateSheet : #सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की विस्तृत डेट शीट हिंदी में यहां से करें डाउनलोड
अधिसूचना के अनुसार, प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) के चौथे चरण का आयोजन 15 फरवरी, 2021 से 03 मार्च, 2021 के बीच किया जाएगा। इस चरण में निर्धारित उम्मीदवारों के लिए, परीक्षा शहर और शिफ्ट देखने और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा फार्म डाउनलोड करने का लिंक आरआरबी वेबसाइट पर 05 फरवरी 2021 को उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से फिलहाल आरआरबी एनटीपीसी के तीसरे चरण की परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।