फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC 2025 CBT 2 City Intimation Slip out; Direct link here to download

RRB NTPC: एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती के चरण-2 की सिटी स्लिप जारी, ऐसे जानें आपकी परीक्षा किस शहर में होगी

Fri, 03 Oct 2025 08:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 08:49 PM IST
सार

RRB NTPC Graduate City Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती के दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा 13 अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
RRB NTPC 2025 CBT 2 City Intimation Slip out; Direct link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRB NTPC City Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती के द्वितीय चरण के कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT 2) की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। पंजीकृत अभ्यर्थी अपने-अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है सिटी इंटिमेशन स्लिप?

सिटी इंटिमेशन स्लिप में उस परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। इसमें अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि और अन्य विवरण शामिल रहते हैं। यह स्लिप केवल सूचना हेतु होती है। परीक्षा केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशानिर्देश एडमिट कार्ड में शामिल होते हैं, जो परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

कब होगी परीक्षा?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा 13 अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

  • चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर
  • स्टेशन मास्टर
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट
  • सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट

 

पात्रता

केवल वे उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने सीबीटी-1 परीक्षा पास की है। गौरतलब है कि सीबीटी-1 का परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB NTPC CBT 2 City Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

  • सबसे पहले अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध सीबीटी-2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद नई पेज पर रीडायरेक्ट होंगे।
  • यहां अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी।
  • अब इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed