फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC 2022: Railway has issued notice and now there have been changes in many rules related to this recruitment, know what is the whole thing-safalta

RRB NTPC 2022: रेलवे ने जारी किया है नोटिस और अब इस भर्ती से संबंधित कई नियमों में हुआ है बदलाव, जानें क्या है पूरी बात

Mon, 28 Mar 2022 12:55 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 28 Mar 2022 12:55 PM IST
सार

रेलवे में NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए अभी चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 2019 की शुरुआत में ही आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
RRB NTPC 2022: Railway has issued notice and now there have been changes in many rules related to this recruitment, know what is the whole thing-safalta
आरआरबी एनटीपीसी - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय रेलवे में इस वक्त नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के ऊपर विवाद होने के बाद रेलवे ने अभ्यर्थियों की सभी मांगो को मान लिया है। साथ ही रेलवे ने अब इस भर्ती से जुड़ा हुआ एक नया शुद्धिपत्र जारी किया है, जिसके जरिये इस भर्ती के नोटिफिकेशन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रेलवे ने NTPC भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए नोटिफिकेशन में ये बदलाव किए हैं। अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस नए शुद्धिपत्र को देख सकते हैं। वहीं, अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC FREE Ebooks PDF: Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्या हुए हैं बदलाव :

1. रेलवे द्वारा जारी किए गए इस शुद्धिपत्र के मुताबिक अब इस भर्ती में कैंडिडेट्स के कमी की अवस्था में एक्स्ट्रा/स्टैंडबाई लिस्ट की जगह पर डाउन टू मेरिट लिस्ट के जरिये अन्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जायेगा। 

विज्ञापन

2. RRB ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन के पैरा 13.1 से उस लाइन को भी हटा दिया है, जिसमें लिखा था कि जो अभ्यर्थी OBC/ST/SC/EWS/PwBD, ExSM इत्यादि कैटेगरी से CBT 1 में सफल हुए हैं, उन्हें आगे के चरणों मे भी इसी कैटेगरी में रखा जाएगा। गौरतलब है कि अभ्यर्थी इस नियम में भी बदलाव की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. रेलवे ने इस भर्ती के नोटिफिकेशन में एक और बड़ा बदलाव यह किया है कि इसके DV में अब कुल रिक्तियों की संख्या के बराबर अभ्यर्थियों को ही बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के DV में कुल रिक्तियों की संख्या के डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था। 
4. रेलवे ने इस शुद्धिपत्र कर जरिये EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में आरक्षण का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन की आखिरी तारीख से पहले का EWS सर्टिफिकेट होना चाहिए था। बाद में रेलवे ने इसमें बदलाव करते हुए कहा था कि सर्टिफिकेट फाइनेंसियल ईयर 2017-18 का बना होना चाहिए। लेकिन, इस शुद्धिपत्र के जरिये रेलवे ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए कहा है कि नोटिफिकेशन के बाद का भी बना हुआ EWS सर्टिफिकेट वैध माना जायेगा।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी के सपने को साकार :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed