{"_id":"67669eaff3b86205d20ea84c","slug":"rrb-junior-engineer-provisional-answer-key-will-be-released-soon-know-where-and-how-to-check-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB JE Answer Key: आरआरबी जूनियर इंजीनियर की अनंतिम उत्तर कुंजी जल्द होगी जारी; जानें कहां और कैसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB JE Answer Key: आरआरबी जूनियर इंजीनियर की अनंतिम उत्तर कुंजी जल्द होगी जारी; जानें कहां और कैसे करें चेक
Sat, 21 Dec 2024 04:37 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स, डेस्क
जॉब्स, डेस्क
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 21 Dec 2024 04:37 PM IST
सार
RRB JE Answer Key 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी जूनियर इंजीनियर की अनंतिम उत्तर कुंजी जल्द जारी करेगा। जेई और अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
RRB JE Answer Key 2024
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
RRB JE Answer Key 2024: जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सीबीटी 1 अनंतिम उत्तर कुंजी का इंतजार हैं। उम्मीदवारों को आरआरबी जेई उत्तर कुंजी 2024 रिलीज की तारीख की आधिकारिक अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर नजर रखनी चाहिए। जेई और अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) 16, 17 और 18 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक अनंतिम उत्तर कुंजी कि मदद से अभ्यर्थी अपने अंकों का विश्लेषण करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों की सही उत्तर भी जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक अनंतिम उत्तर कुंजी कि मदद से अभ्यर्थी अपने अंकों का विश्लेषण करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों की सही उत्तर भी जान सकेंगे।
विज्ञापन
आरआरबी जेई न्यूनतम योग्यता अंक
आरआरबी ने आरआरबी जेई परीक्षा 2024 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक बताए हैं। योग्यता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार परीक्षा के अगले चरण यानी सीबीटी 2 के लिए उपस्थित हो सकेंगे। आरआरबी जेई न्यूनतम योग्यता अंक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
विज्ञापन
| उम्मीदवार की श्रेणी | न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत |
| अनारक्षित (सामान्य, पीडब्ल्यूडी आदि) | 40% |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) | 30% |
| अनुसूचित जाति (एससी) | 30% |
| अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 25% |
Trending Videos
7951 पदों को भरा जाएगा
इस भर्ती के माध्यम से रेलवे की ओर से कुल 7951 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रसायन एवं धातुकर्म सहायक (विभिन्न पद) के लिए कुल 7934 पद और रासायनिक पर्यवेक्षक / अनुसंधान और धातुकर्म पर्यवेक्षक / अनुसंधान (केवल आरआरबी गोरखपुर) के लिए 17 पद आरक्षित हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 30 जुलाई 2024 से शुरू हुई थी और 29 अगस्त को समाप्त हुई।
भर्ती प्रक्रिया में होंगे 3 चरण
पहला चरण:- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-I)दूसरा चरण:- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-II)
तीसरा चरण:- दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षा (एमई)
पहले चरण की परीक्षा के सामान्यीकृत स्कोर का उपयोग केवल दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग के लिए किया जाएगा।
RRB JE Answer Key 2024 कैसे डाउनलोड करें
- आपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "RRB JE आंसर की 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन प्राक्रियां जैसे रेजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की चेक करें और एक प्रिंट कॉपी रख लें।