फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB JE Recruitment 2019 Exam Result, Read Rail Ministry clarification notice

RRB JE Recruitment 2019: जूनियर इंजीनियर रिजल्ट जारी करने के बाद अब रेल मंत्रालय ने दी ये सफाई

Wed, 21 Aug 2019 03:00 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 21 Aug 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
RRB JE Recruitment 2019 Exam Result, Read Rail Ministry clarification notice
रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती पर रेल मंत्रालय की सफाई - फोटो : अमर उजाला

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम जारी किया है। अब रेल मंत्रालय ने इसी परिणाम को लेकर एक सफाई दी है। इसके लिए बाकायदा रेल मंत्रालय ने दो पेज का नोटिस ट्वीट भी किया है।

विज्ञापन


बता दें कि परिणाम और चयन प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों ने मंत्रालय पर कुछ सवाल उठाए थे। मीडिया में इस बारे में खबरें भी आईं। इसी संबंध में अब मंत्रालय ने जवाब दिया है। नोटिस में मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि 'कुछ मीडिया संस्थानों ने रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा और सीबीटी में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के चयन लेकर सवाल उठाए हैं। खबरों में जो शंकाएं जताई गई हैं, वह बिल्कुल निराधार हैं।'

विज्ञापन

उम्मीदवारों ने रेलवे पर क्या सवाल उठाए थे 


नोटिस में मीडिया रिपोर्ट्स में कही गई बातों को लेकर सफाई दी गई है। लिखा गया है कि चयन प्रक्रिया को लेकर मार्च 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन का सख्ती से पालन किया गया है। पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बरती गई है। पहले चरण के सीबीटी में सवाल सिलेबस से पूछे गए थे। वहीं, दूसरे चरण के सीबीटी में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के चयन में उसी प्रक्रिया पालन किया गया है, जो 2018 के नोटिफिकेशन में बताया गया था।

ये भी पढ़ें : 88 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने से पहले पढ़ें ये खबर, वरना पछताएंगे

इसलिए मीडिया रिपोर्ट्स में प्रश्नपत्र, कटऑफ अंक और टेक्निकल / नॉन टेक्निकल विषय को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वे बिल्कुल निराधार हैं।

बता दें कि आरआरबी सीबीटी-1 परीक्षा के नतीजे आने के बाद छात्रों ने इस पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि जूनियर इंजीनियर एक टेक्निकल पोस्ट है। लेकिन परीक्षा का पैटर्न नॉन टेक्निकल था। इस कारण कई उम्मीदवार परीक्षा में सफल नहीं हो पाए।

ये भी पढ़ें : IOCL दे रहा है एक और मौका, इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed