Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB JE Answer Key 2026 Released: Check Response Sheet, Raise Objections and Fee Details

आरआरबी: जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 की उत्तर कुंजी-प्रश्न पत्र 11 नवंबर से देखें, कब तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति?

Tue, 10 Nov 2026 09:21 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 09:21 PM IST
सार

आपत्ति सही पाए जाने पर रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवार को बैंक शुल्क काटकर आपत्ति की फीस वापस करेगा। इसके लिए रिफंड उसी खाते में भेजा जाएगा, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया होगा।
 

विज्ञापन
RRB JE Answer Key 2026 Released: Check Response Sheet, Raise Objections and Fee Details
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) भर्ती परीक्षा के पहले चरण की आंसर-की देखने और आपत्ति दर्ज करने की सुविधा शुरू करने की सूचना जारी की है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) में शामिल उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 से अपने प्रश्नपत्र, दिए गए उत्तर और आंसर-की देख सकेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से प्रश्नों, विकल्पों और जारी उत्तरों की जांच कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में गलती मिलती है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब हुई थी सीबीटी-1 परीक्षा?

आरआरबी जेई, डीएमएस और सीएमए भर्ती के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अक्तूबर, 28 अक्तूबर और 2 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की देखने का मौका दिया जा रहा है। उम्मीदवार 11 नवंबर से 17 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स और आंसर-की देख सकेंगे। इसी अवधि में आपत्ति दर्ज करने और फीस जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख क्या है?

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवार 17 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद प्रश्नों, विकल्पों और उत्तरों से संबंधित किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना प्रश्नपत्र और आंसर-की की जांच कर लें। किसी उत्तर पर संदेह होने पर निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज करें।

एक प्रश्न पर कितनी देनी होगी आपत्ति फीस?

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को 50 रुपये और लागू बैंक सेवा शुल्क देना होगा। यदि रेलवे भर्ती बोर्ड को उम्मीदवार की आपत्ति सही लगती है, तो उस वैध आपत्ति के लिए जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी। हालांकि, रिफंड में लागू बैंक शुल्क काट लिया जाएगा। पैसा उसी बैंक खाते में वापस भेजा जाएगा, जिससे उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया था।

किन माध्यमों से जमा कर सकते हैं फीस?

उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करते समय निम्नलिखित माध्यमों से फीस का भुगतान कर सकते हैं:

  • डेबिट कार्ड
  • क्रेडिट कार्ड
  • यूपीआई (UPI)
  • नेट बैंकिंग

उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की देख सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश भी इसी लिंक पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को पहले अपने प्रश्नपत्र और उत्तरों की जांच करनी चाहिए। इसके बाद जिस प्रश्न, विकल्प या उत्तर पर आपत्ति हो, उसके लिए वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करनी होगी और निर्धारित फीस जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed