फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Exam From 17 November to end of December 2025; Check schedule and city slip details here

RRB Group D Exam Date: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 17 नवंबर से; आरआरबी ने जारी किया नोटिस

Mon, 08 Sep 2025 09:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 09:52 PM IST
सार

RRB Group D Exam Date OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे की बहुप्रतीक्षित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। इस प्रमुख भर्ती परीक्षा का आगाज नवंबर में होगा। आरआरबी ने परीक्षा का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
 

विज्ञापन
RRB Group D Exam From 17 November to end of December 2025; Check schedule and city slip details here
Indian Railways, Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RRB Group D 2025 Exam Schedule: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में एक यह परीक्षा नवंबर में शुरू होने वाली है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप-डी परीक्षा की शुरुआत 17 नवंबर से होगी।

विज्ञापन

दिसंबर के अंत तक चलेगी परीक्षा

आरआरबी के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा 17 नवंबर, 2025 से शुरू होगी और दिसंबर के अंत तक चलेगी। परीक्षा तिथि जारी करने के साथ ही भर्ती बोर्ड ने सिटी स्लिप जारी करने की संभावित तिथि भी बताई है।

नोटिस के मुताबिक, परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इससे परीक्षार्थियों को यात्रा योजना बनाने में मदद मिलेगी। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र एग्जाम डेट से 4 दिन पहले आरआरबी की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा शेड्यूल कैसे देखें?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का यह कार्यक्रम संभावित है। इसमें बदलाव भी संभव है। इसे आप नीचे बताए गए चरणों की मदद से हालिया नोटिस चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आरआरबी बिलासपुर या मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट rrbbilaspur.gov.in या rrbmumbai.gov.in पर जाएं।
  • यहां Home Page पर Notice सेक्शन में जाएं।
  • 8 सितंबर 2025 की डेट में आपको सबसे ऊपर 'Notice Regarding Tentative Schedule Of Computer Based Test (CBT) For Various Posts in Level 1 of 7th CPC Pay Matrix Under CEN 08/2024' टाइटल नजर आएगा।
  • इसके सामने आपको PDF डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
  • डाउनलोड टैब पर क्लिक करते ही आपके सामने ग्रुप डी परीक्षा शेड्यूल आ जाएगा।


गौलतलब है कि यह भर्ती परीक्षा रेलवे में लेवल-1 (ग्रुप डी) के 32 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। ग्रुप डी भर्ती रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इस बार यह भर्ती करीब पांच वर्षों के बाद आई। बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा तिथि जानने को उत्सुक थे, जोकि अब सामने है। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को इसी के अनुरूप दिशा देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed