फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Exam 2022: Earlier 5 lakh candidates had applied and now there is controversy due to change in selection process-safalta

RRB Group D Exam 2022: पहले 5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन कर दिया था रिजेक्ट और अब चयन प्रक्रिया बदलने की वजह से हो रहा है विवाद

Fri, 04 Feb 2022 08:20 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 04 Feb 2022 08:20 AM IST
सार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी से आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह भर्ती रिक्तियों की संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल है।

विज्ञापन
RRB Group D Exam 2022: Earlier 5 lakh candidates had applied and now there is controversy due to change in selection process-safalta
RRB group D recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी से आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। दरअसल रेलवे द्वारा अचानक से इस भर्ती में एक और चरण की लिखित परीक्षा (CBT 2) जोड़ देने से अभ्यर्थी काफी नाराज थे और उन्होंने काफी विरोध प्रदर्शन भी किया था। अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता देख रेलवे ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित करने के साथ एक उच्चस्तरीय कमिटी का भी गठन किया है। रेलवे द्वारा गठित की गई इस कमिटी ने काम करना शुरू कर दिया है और अभ्यर्थी इसके समक्ष अपनी समस्या 16 फरवरी 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद यह कमिटी 4 मार्च 2022 को अपनी रिपोर्ट रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सौंपेगी। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप Free RRB Group D प्रीवियस ईयर पेपर की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस भर्ती से जुड़े हैं काफी विवाद :

रेलवे द्वारा इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही नोटिफिकेशन जारी किया गया था और यह तभी से विवादों में रही है। दरअसल ग्रुप D भर्ती के लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और इनमें से 5.11 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फोटो या हस्ताक्षर इनवैलिड होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। हालांकि, बाद में RRC ने अभ्यर्थियों को निरस्त हुआ फॉर्म फिर से जमा करने के लिए कहा। लेकिन, 4.85 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फिर से निरस्त कर दिया गया। इसके बाद इन अभ्यर्थियों ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) का दरवाजा खटखटाया और फिर रेलवे ने अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर 2021 से 26 दिसंबर 2021 के बीच अपने फोटो और सिग्नेचर में सुधार करने की अनुमति दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
RRB ग्रुप डी सैलरी  
RRB ग्रुप डी सिलेबस  
RRB ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न 

अब चयन प्रक्रिया बदलने की वजह से हो रहा है विवाद :

देश की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल इस भर्ती के लिए पहले परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के चयन में काफी विलंब हुआ और इसके बाद कोरोना आ जाने की वजह से यह भर्ती अपने निर्धारित समय से काफी पीछे हो गई। अब जबकि कोरोना का प्रकोप धीरे धीरे खत्म होने पर परीक्षा की नई तारिखों का ऐलान किया गया तो रेलवे ने अचानक से भर्ती प्रक्रिया बदल कर इस भर्ती को और विवादित बना दिया है। दरअसल रेलवे ने 24 जनवरी 2022 को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को यह सूचना दी कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों को अब CBT 1 के बाद CBT 2 में भी हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थियों ने इस फैसले का काफी विरोध किया था और इसे देखते हुए रेलवे ने इस परीक्षा को स्थगित करते हुए छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed