फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D CEN 09/2025 Level 1 Recruitment Last Dates Extended; Apply till 9 Mar

RRB Group D: रेलवे में 22195 पदों पर आवेदन का एक और मौका, आरआरबी ग्रुप-डी का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ी

Mon, 02 Mar 2026 02:44 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 02:44 PM IST
सार

RRB Group D Registration Last Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने लेवल-1 (ग्रुप डी) भर्ती की आवेदन तिथियां बढ़ा दी हैं। अब ऑनलाइन आवेदन 9 मार्च 2026 तक और शुल्क भुगतान 11 मार्च 2026 तक किया जा सकेगा। संशोधन विंडो 12 से 21 मार्च तक खुलेगी। अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं है।
 

विज्ञापन
RRB Group D CEN 09/2025 Level 1 Recruitment Last Dates Extended; Apply till 9 Mar
RRB Group D - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

RRB Group D Last Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने लेवल-1 (ग्रुप डी) भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 2 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन की नई तिथियां

  • रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। पहले यह तारीख 2 मार्च 2026 थी।
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 11 मार्च 2026 रात 11:59 बजे कर दी गई है। इससे पहले शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 थी।
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन (मॉडिफिकेशन) करने की नई तिथि 12 मार्च से 21 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। पहले यह विंडो 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक खुली रहने वाली थी।


इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों को स्क्राइब (लेखक) की सुविधा चाहिए, वे अब 22 मार्च से 26 मार्च 2026 के बीच पोर्टल पर अपनी स्क्राइब डिटेल भर सकेंगे। पहले यह तिथि 15 मार्च से 19 मार्च 2026 थी।
 

विवरण पूर्व निर्धारित तिथि संशोधित तिथि
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि व समय 02.03.2026 (रात 11:59 बजे) 09.03.2026 (रात 11:59 बजे)
जमा किए गए आवेदन के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 04.03.2026 (रात 11:59 बजे) 11.03.2026 (रात 11:59 बजे)
आवेदन पत्र में संशोधन (संशोधन शुल्क सहित) की अवधि* 05.03.2026 से 14.03.2026 (रात 11:59 बजे तक) 12.03.2026 से 21.03.2026 (रात 11:59 बजे तक)
पात्र स्क्राइब अभ्यर्थियों द्वारा स्क्राइब विवरण भरने की अवधि 15.03.2026 से 19.03.2026 22.03.2026 से 26.03.2026

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी शर्तें पहले जैसी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि सीईएन 09/2025 से जुड़ी अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। केवल तिथियों में बदलाव किया गया है।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन

फर्जी वादों से सावधान रहने की अपील

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है और चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी दलाल या झूठे वादों से सावधान रहें, जो नौकरी दिलाने के नाम पर गुमराह कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed