फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Bhopal Release Call Letter 2022 For NTPC Typing Skill Test Download Now Check Sarkari Naukri Result

RRB Recruitment Exam: आरआरबी भोपाल ने जारी किए एडमिट कार्ड, 27 अगस्त को होगी परीक्षा

Thu, 25 Aug 2022 06:46 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 06:46 PM IST
सार

आरआरबी टाइपिंग स्किल टेस्ट कॉल लेटर 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) सहित अपना लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन
RRB Bhopal Release Call Letter 2022 For NTPC Typing Skill Test Download Now Check Sarkari Naukri Result
आरआरबी एनटीपीसी - फोटो : iStock

विस्तार

RRB Bhopal Typing Skill Test Call Letter 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) भोपाल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीईएन 01/2019 के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीईएन 01/2019 एनटीपीसी के लिए दूसरे चरण के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट री-परीक्षा 27 अगस्त, 2022 को निर्धारित है। वे सभी उम्मीदवार जिन्हें टाइपिंग स्किल टेस्ट की पुन: परीक्षा में उपस्थित होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbbhopal.gov.in से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

RRB Exam पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि से लॉग इन कर सकेंगे उपयोगकर्ता

आरआरबी भोपाल टाइपिंग स्किल टेस्ट कॉल लेटर 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर पंजीकरण संख्या और उपयोगकर्ता पासवर्ड (जन्म तिथि) सहित अपना लॉग इन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा। जारी संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, 12 अगस्त, 2022 को सीबीटीएसटी में भाग लेने वाले, शिफ्ट-1, 27 अगस्त, 2022 को होने वाली टाइपिंग स्किल टेस्ट री-एग्जाम यानी पुन: परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी भोपाल टाइपिंग स्किल टेस्ट कॉल लेटर 2022 को यहां से डाउनलोड किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB Bhopal Re-Exam 2022 के लिए ऐसे डाउनलोड करें टाइपिंग स्किल टेस्ट कॉल लेटर 

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट rrbbhopal.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर सभी केंद्रीकृत रोजगार और अन्य सूचनाओं के नवीनतम अपडेट पर जाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद पर पेज पर 27 अगस्त, 2022 को अनुसूचित टाइपिंग स्किल टेस्ट री-एग्जाम के ई-कॉल लेटर के लिए यहां क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    खुलने वाले लिंक पर अपना लॉग इन क्रेडेंशियल प्रदान करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आरआरबी भोपाल टाइपिंग स्किल टेस्ट कॉल लेटर 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सहेज लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed