फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP Re-Exam 2025: ALP CBAT to be Held on August 31; Admit Card Download from This Date

RRB ALP Re-Exam 2025: 31 अगस्त को होगी एएलपी सीबीएटी पुन: परीक्षा; इस तारीख से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

Sat, 23 Aug 2025 04:10 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 23 Aug 2025 04:10 PM IST
सार

RRB ALP Re-Exam Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए पुनः परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। तकनीकी समस्या का सामना करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह री-एग्जाम 31 अगस्त 2025 को आयोजित होगा।

विज्ञापन
RRB ALP Re-Exam 2025: ALP CBAT to be Held on August 31; Admit Card Download from This Date
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RRB ALP Re-Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यह स्लिप उन उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है जिन्हें 15 जुलाई 2025 को हुई परीक्षा में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अब आरआरबी ने री-एग्जाम की तारीख 31 अगस्त 2025 तय की है।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब आएगा?

आरआरबी ने बताया कि री-एग्जाम के लिए ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी उम्मीदवार 27 अगस्त 2025 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

पुनः परीक्षा की जानकारी कैंडिडेट लॉगिन से करें जांच

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कैंडिडेट लॉगिन पेज पर लॉग इन करके यह जांच लें कि उनकी परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है या नहीं। बोर्ड ने 18,799 एएलपी रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और सीबीएटी के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

आरआरबी एएलपी परीक्षा 2025 में चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में पूरी होगी। सीबीटी-1, सीबीटी-2 और सीबीएटी। पहले चरण सीबीटी-1 में उम्मीदवारों को 60 मिनट में 75 प्रश्न हल करने होंगे, जिसमें 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। 

दूसरे चरण सीबीटी-2 में कुल 175 प्रश्न होंगे, जिन्हें 2 घंटे 30 मिनट में हल करना होगा, इसमें भी 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। सीबीटी-2 में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।

RRB ALP City Slip 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
  • लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • जिन उम्मीदवारों को पासवर्ड याद नहीं है, वे ‘Forget Password’ लिंक से नया पासवर्ड बना सकते हैं।

RRB ने सिटी स्लिप के साथ हेल्पडेस्क लिंक भी उपलब्ध कराया है, जो सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed