फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP CBT 2 city intimation slip 10 days before exam; Mock Test link active at rrbapply.gov.in

RRB ALP: सहायक लोको पायलट भर्ती पर आए दो बड़े अपडेट! आरआरबी ने नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों को दी ये जानकारी

Tue, 22 Apr 2025 08:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 08:35 PM IST
सार

RRB ALP CBT 2 Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट भर्ती की दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से जुड़े दो महत्वपूर्ण नोटिस जारी किए हैं। पहले नोटिस में आरआरबी ने कहा है कि परीक्षा सूचना पर्ची 10 दिन पहले जारी की जाएगी।
 

विज्ञापन
RRB ALP CBT 2 city intimation slip 10 days before exam; Mock Test link active at rrbapply.gov.in
भारतीय रेलवे - फोटो : PTI

विस्तार

RRB ALP CBT 2 Mock Test Link Active: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) सहायक लोको पायलट (ALP CBT 2) परीक्षा के लिए शहर की सूचना पर्ची परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी करेगा। भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर इस बारे में सूचित किया है। पंजीकृत उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल सुविधा के माध्यम से शहर की पर्ची के सक्रिय होने की सूचना दी जाएगी। इसके अलावा, बोर्ड ने इस भर्ती से जुड़ा एक अन्य नोटिस भी जारी किया है, जिसके बारे में आगे बताया गया है।

विज्ञापन


पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन पंजीकरण संख्या का उपयोग करके परीक्षा शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

9,970 पदों के लिए होगी भर्ती परीक्षा

रेलवे बोर्ड ने अभी तक आरआरबी एएलपी (सीबीटी 2) परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। कुल 9,970 रिक्तियों को भरने के लिए यह प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में आयोजित की जाएगी और चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा जैसे कई चरण शामिल हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित है और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।"

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर उम्मीदवार हेल्पडेस्क संपर्क नंबर 9513631459 का उपयोग कर सकते हैं।"


नोटिस यहां देख सकते हैं

दूसरे नोटिस में क्या है?

आरआरबी ने दूसरे नोटिस में जानकारी दी है कि सहायक लोको पायलट सीबीटी-2 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे मॉक टेस्ट लिंक का लाभ उठा सकते हैं और अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed