फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP Admit Card 2024 releasing soon at rrbapply.gov.in, check important documents

RRB: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के लिए कब जारी होगा प्रवेश पत्र? केंद्र पर इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Tue, 29 Oct 2024 12:04 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Oct 2024 12:04 PM IST
सार

RRB ALP Admit Card 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट लिखित परीक्षा 25 से 29 नवंबर तक पूरे देश में आयोजित होने वाली है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही एडमिट कार्ड की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
RRB ALP Admit Card 2024 releasing soon at rrbapply.gov.in, check important documents
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RRB ALP Admit Card 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड, (RRB) जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि संभाल कर रखें। 

विज्ञापन


उम्मीदवार संबंधित आरआरबी के लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का सहायक लोको पायलट (ALP) के कुल 18799 पदों को भरना है। 
विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा शहर सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड दोनों ही अलग है। शहर सूचना पर्ची यानी, सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से उनके परीक्षा शहर के विवरण के बारे में सूचित किया जाएगा। इसमें केवल परीक्षा शहर के बारे में विवरण होता है। परीक्षा केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट का समय डमिट कार्ड के माध्यम से बताया जाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर इन दस्तावेजों की होगी जरूरत 
अपना आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरण सही ढंग से प्रिंट किए गए हैं। इसमें आपका नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और समय शामिल हैं। एडमिट कार्ड के साथ, आपको परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट) ले जाना होगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
रुझानों के अनुसार, आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा और रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आरआरबी एएलपी सिटी सूचना जारी करेगा। 

एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब "RRB ALP एडमिट कार्ड 2024" से संबंधित लिंक देखें और उसपर क्लिक करें। 
  • यहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा, जिसमें पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि शामलि है। 
  • अपना विवरण दर्ज करने के बाद, "सबमिट" या "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed