फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP 2025: Important Notice Released for CBAT Re-Exam, Affected Candidates to Check Login

RRB ALP Exam 2025: सीबीएटी के पुन: आयोजन पर बोर्ड ने जारी किया जरूरी नोटिस, उम्मीदवार लॉगिन कर देखें डिटेल्स

Sun, 27 Jul 2025 01:18 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 27 Jul 2025 01:18 PM IST
सार

RRB ALP Exam 2025 के तहत 15 जुलाई को आयोजित सीबीएटी परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं। अब रेलवे भर्ती बोर्ड ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड ने एक जरूरी नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
RRB ALP 2025: Important Notice Released for CBAT Re-Exam, Affected Candidates to Check Login
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB ALP Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ALP परीक्षा 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 15 जुलाई 2025 को आयोजित CBAT (Computer Based Aptitude Test) के दौरान तकनीकी समस्याओं के कारण प्रभावित हुए अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ा, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। इस संबंध में विवरणात्मक नोटिस आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी सलाह के अनुसार वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन

पुनः परीक्षा की जानकारी कैंडिडेट लॉगिन से करें जांच

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कैंडिडेट लॉगिन पेज पर लॉग इन करके यह जांच लें कि उनकी परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लॉगिन पेज का लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड ने यह भी बताया है कि पुनर्निर्धारित परीक्षा की तिथि और समय उम्मीदवारों को यथासमय ईमेल और वेबसाइट के माध्यम से सूचित किए जाएंगे।

 बोर्ड ने 18,799 एएलपी रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और सीबीएटी के माध्यम से किया जाएगा। 
 

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

आरआरबी एएलपी परीक्षा 2025 में चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में पूरी होगी। सीबीटी-1, सीबीटी-2 और सीबीएटी। पहले चरण सीबीटी-1 में उम्मीदवारों को 60 मिनट में 75 प्रश्न हल करने होंगे, जिसमें 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। 

दूसरे चरण सीबीटी-2 में कुल 175 प्रश्न होंगे, जिन्हें 2 घंटे 30 मिनट में हल करना होगा, इसमें भी 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। सीबीटी-2 में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed