फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP 2024 last date today to apply for 5696 Asst. Loco Pilot vacancies, Eligbility and link here

RRB ALP 2024: असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, यहां जाकर जल्दी भर दें फॉर्म

Mon, 19 Feb 2024 11:50 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 11:50 AM IST
सार

RRB ALP 2024: रेलवे में सहायक लोको पायलट की 5,696 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज,19 फरवरी को बंद हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्दी से आवेदन कर दें।

विज्ञापन
RRB ALP 2024 last date today to apply for 5696 Asst. Loco Pilot vacancies, Eligbility and link here
RRB ALP 2024 - फोटो : iStock

विस्तार

RRB ALP 2024:  रेलवे में सहायक लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज ,19 फरवरी को बंद हो जाएगी। यह भर्ती कुल 5,696  पदों के लिए की जाएगी । लिहाजा योग्य और इच्छुक उम्मीदवार देरी न करते हुए, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर जल्दी  से आवेदन कर दें। इसके बाद उम्मीदवारों को शायद आगे मौका न दिया जाए। 

विज्ञापन

आयु और शैक्षणिक योग्यता 

1 जुलाई, 2024 को कम से कम 18 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवार आरआरबी एएलपी 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

विज्ञापन

RRB ALP Selection Process 2024: चयन प्रक्रिया

पहले दो चरणों में, उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी 1, सीबीटी 2) के लिए उपस्थित होंगे, जिसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी), दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और मेडिकल परीक्षा (एमई) होगी।

RRB ALP 2024: आवश्यक दस्तावेज

  • हाल ही में, सफेद पृष्ठभूमि पर ली गई रंगीन पासपोर्ट फोटो। फोटो JPEG फॉर्मेट में और 30-70 KB के भीतर होनी चाहिए।
  • JPEG में स्कैन किए गए हस्ताक्षर (30-70 KB)
  • एससी, एसटी प्रमाणपत्र पीडीएफ प्रारूप में (यदि लागू हो) और 500 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। एससी, एसटी प्रमाणपत्र केवल मुफ्त ट्रेन यात्रा पास के उद्देश्य के लिए आवश्यक है।
  • आरआरबी ने उम्मीदवारों से फोटो की कम से कम 12 प्रतियां निकालने को कहा है, जिनकी आवश्यकता बाद के चरणों होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed