फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Sr Teacher Science Main list out; Assistant Professor English list also released for interview

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा विज्ञान की मुख्य सूची जारी, सहायक आचार्य अंग्रेजी की भी लिस्ट हुई अपलोड

Thu, 14 Aug 2025 08:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

RPSC Senior Teacher: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अंतर्गत विज्ञान विषय के लिए मुख्य सूची जारी कर दी है। इसके अवाला, आयोग ने सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा के तहत अंग्रेजी विषय में साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है।
 

विज्ञापन
RPSC Sr Teacher Science Main list out; Assistant Professor English list also released for interview
RPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत विज्ञान विषय के पदों हेतु पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत मुख्य सूची जारी कर दी है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा के तहत अंग्रेजी विषय में साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है।

विज्ञापन

62 अभ्यर्थी विज्ञान विषय में सफल घोषित

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षांतर्गत 12 मई 2025 को  विज्ञान विषय के लिए जारी विचारित सूचियों में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच उपरांत उक्त विषय के विज्ञापित पदों के विरुद्ध 62 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची भी जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय के प्रश्न पत्र-प्रथम और द्वितीय की परीक्षा 14 सितंबर 2024 तथा प्रश्न पत्र-तृतीय की परीक्षा 8 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी।

परीक्षा के परिणामस्वरूप एवं माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा 3 जुलाई 2025 को सिविल रिट याचिका संख्या 4637/2025 में पारित अंतरिम आदेश की पालना में परिणाम जारी किया गया है। इसमें संबंधित सेवा नियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त कुल 7 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पूर्णतः अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। 

साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करके, उसे दो प्रतियों में भरकर, सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी के साथ 15 दिनों के भीतर आयोग कार्यालय में जमा करना होगा। उम्मीदवारों की पात्रता की जांच के बाद ही उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed