{"_id":"61c5e747d0e1b7536a2a8a41","slug":"rpsc-si-result-2021-rajasthan-public-service-commission-released-si-recruitment-examination-result-check-it-on-rpsc-rajasthan-gov-in-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC SI Result 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC SI Result 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें
Fri, 24 Dec 2021 08:59 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:59 PM IST
सार
RPSC SI Result 2021: जिन उम्मीदवारों ने इस एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC SI Result 2021
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एसआई भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर भी अपलोड कर दिए हैं। यह रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
क्या होगा अगला चरण?
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा एसआई भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2021 से लेकर 15 सितंबर 2021 तक किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता पाई है, अब उनका शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा। इसके लिए आयोग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- JSSC CGL 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया, ऐसे चेक करें
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एसआई भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर एसआई भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएंगे।
4. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।
BPSC Result 2021 : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया अनुमंडल कृषि पदाधिकारी परीक्षा का परिणाम, यहां देखें