{"_id":"61ec086b39f7001d6f791341","slug":"rpsc-si-admit-card-rajasthan-public-service-commission-released-rajasthan-police-sub-inspector-physical-test-admit-card-know-how-to-check-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC SI Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया एसआई भर्ती की शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC SI Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया एसआई भर्ती की शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
Sat, 22 Jan 2022 07:07 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:07 PM IST
सार
RPSC SI Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 857 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। चयन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा, पीएमटी, पीईटी और साक्षात्कार के आधार पर होगी।
विज्ञापन
RPSC SI Admit Card
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC SI Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती की शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
RPSC SI Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शारीरिक परीक्षा के प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा की तारीखों को भी जारी किया है। आयोग के अनुसार एसआई भर्ती शारीरिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
RPSC SI Admit Card: 857 पदों पर होनी है भर्तियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 857 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। चयन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा, पीएमटी, पीईटी और साक्षात्कार के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को (एसआई) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
RPSC SI Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर rpsc.rajasthan.gov.in जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसआई शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानाकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।