फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 Last Date to Apply for 9760 Posts Check Direct Link Here

RPSC Teacher Recruitment 2022: शिक्षक के 9760  पदों पर निकलीं भर्तियां, आज ही करना होगा आवेदन

Mon, 16 May 2022 11:28 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 16 May 2022 11:28 AM IST
सार

RPSC Teacher Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई शिक्षक भर्ती के माध्यम से शिक्षकों के कुल 9,760 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 Last Date to Apply for 9760 Posts Check Direct Link Here
RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RPSC Teacher Recruitment 2022: अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। हालांकि, यह मौका आज ही खत्म भी होने वाला है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से विभिन्न विषयों के लिए सिनियर टीचर के हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 16 मई, 2022 को है। तो ऐसे उम्मीदवार जो अब तक इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वें राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें।

विज्ञापन

RPSC Teacher Recruitment 2022: 9,760 है रिक्त पदों की संख्या
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई शिक्षक भर्ती के माध्यम से शिक्षकों के कुल 9,760 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2023 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। अन्य शैक्षणिक योग्यताओं आदि के बारे में जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC Teacher Recruitment 2022: इतना है आवेदन शुल्क
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / बीसी / ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 350 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, राजस्थान के ओबीसी और बीसी (नॉन क्रीमीलेयर) उम्मीदवारों को 350 रुपये जमा करने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन

RPSC Teacher Recruitment 2022: भर्ती का विषयवार विवरण

कुल पदों की संख्या- 9,760

  • संस्कृत के लिए पदों की संख्या- 1,800 पद 
  • अंग्रेजी  के लिए पदों की संख्या- 1,668 पद
  • सामाजिक विज्ञान  के लिए पदों की संख्या- 1,640 पद
  • गणित  के लिए पदों की संख्या- 1,613 पद
  • विज्ञान  के लिए पदों की संख्या- 1,565 पद 
  • हिंदी  के लिए पदों की संख्या-1,298 पद
  • उर्दू  के लिए पदों की संख्या- 106 पद 
  • पंजाबी  के लिए पदों की संख्या- 70 पद 

RPSC Teacher Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment के सेक्शन में जाएं।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें नई एप्लीकेशन पोर्टल पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार स्वयं को पंजीकृत करे और और आवेदन पत्र में पूछी गई जानकरी दर्ज करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट कर इसे सेव कर लें। 
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed