फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Recruitment 2022 Last Date to apply for the post of school lecturer at  recruitment.rajasthan.gov.in sarkari naukri

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान पीएससी में 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Sat, 04 Jun 2022 12:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 04 Jun 2022 12:34 PM IST
सार

RPSC Recruitment 2022: उम्मीदवार अपना आवेदन जल्द से जल्द राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
RPSC Recruitment 2022 Last Date to apply for the post of school lecturer at  recruitment.rajasthan.gov.in sarkari naukri
RPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RPSC Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूलों में लेक्चरर के 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख शनिवार 4 जून, 2022 को है। तो जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें। उम्मीदवार अपना आवेदन जल्द से जल्द राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


RPSC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
 
विषय पद संख्या
जीव विज्ञान 162
वाणिज्य 130
संगीत 12
ड्राइंग 70
कृषि 280
भूगोल 793
इतिहास 807
हिंदी 1462
राजनीति विज्ञान 1196
अंग्रेजी 342
संस्कृत 194
रसायन विज्ञान 122
गृह विज्ञान 22
भौतिकी 82
गणित 68
अर्थ शास्त्र 62
समाज शास्त्र 13
लोक प्रशासन 9
पंजाबी 15
उर्दू 40
कोच (कुश्ती) 1
कोच (खो-खो) 1
कोच (हॉकी) 1
कोच (जिमनास्टिक) 1
कोच (फुटबॉल) 3
शारीरिक शिक्षा 112

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर लें-:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्कूल लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आरपीएससी पोर्टल पर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • आरपीएससी का आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed