फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Recruitment 2022 For RO and AE 118 Posts Know How to Apply Sarkari Naukri Result Details Here

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान पीएससी ने जारी की 100 अधिक पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

Fri, 26 Aug 2022 04:37 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 04:37 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
RPSC Recruitment 2022 For RO and AE 118 Posts Know How to Apply Sarkari Naukri Result Details Here
RPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग/RPSC की ओर ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने लाया गया है।  RPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और रेवेन्यू ऑफिसर ग्रेड-2 और एग्जिक्यूटिव ग्रेड-IV के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
सिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, रेवेन्यू ऑफिसर ग्रेड-2 और 63 पद एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड-IV के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2023 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को पढ़ें।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स की मदद से अपना आवेदन कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब प्रोफाइल बनाने के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म को पूरा करें।
  • पोर्टल पर लॉग इन करें और योग्यतानुसार इच्छुक पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed