फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC RAS Mains 2024: Exam Schedule Released for June 17-18; Admit Cards to Be Uploaded on This Date

RPSC RAS Mains 2024: आरएएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, 17-18 जून को एग्जाम; इस दिन अपलोड होंगे प्रवेश पत्र

Tue, 10 Jun 2025 02:53 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 10 Jun 2025 02:53 PM IST
सार

RPSC RAS Mains 2024 Time Table: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 17 और 18 जून को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 14 जून से उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
RPSC RAS Mains 2024: Exam Schedule Released for June 17-18; Admit Cards to Be Uploaded on This Date
RPSC - फोटो : RPSC

विस्तार

RPSC RAS Mains 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आखिरकार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब मेंस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। आयोग के अनुसार, आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 17 जून और 18 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा 

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए, समय पर पहुंचना आपकी परीक्षा में शामिल होने की पहली शर्त है।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

आरएएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 14 जून 2025 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी https://sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal लिंक का चयन कर भी संबंधित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

2 फरवरी को हुई थी आरएएस (प्री) परीक्षा

राजस्थान आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में एक ही पेपर था। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के 200 अंकों थे। प्रश्नपत्र का स्तर स्नातक स्तर का था। परीक्षा 3 घंटे तक चली। परीक्षा में नकारात्मक अंक भी लागू है।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके बाद 20 फरवरी को आरएएस (प्री) 2024 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया था। आरएएस (प्री) परीक्षा में कुल 3,75,657 कैंडिडेट्स ने भाग लिया था।

1096 पदों पर होगा चयन

इस बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के लिए कुल 733 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। लेकिन 17 फरवरी को आयोग द्वारा पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed