फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Police SI Telecom Admit Card 2025 out at rpsc.rajasthan.gov.in; Exam on 9 Nov

RPSC Police SI Admit Card: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 06 Nov 2025 05:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 05:51 PM IST
सार

RPSC Police SI Telecom Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई (टेलीकॉम) भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग ने सूचित किया है कि लिखित परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
RPSC Police SI Telecom Admit Card 2025 out at rpsc.rajasthan.gov.in; Exam on 9 Nov
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

RPSC Police SI 2025 Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

9 नवंबर को होगी परीक्षा

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 98 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने सूचित किया है कि लिखित परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC Police SI Selection Process 2025: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम चयन प्रक्रिया

इस परीक्षा के माध्यम से चयन तीन चरणों में किया जाएगा -

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • साक्षात्कार एवं एप्टीट्यूड टेस्ट (Interview & Aptitude Test)

 

RPSC Police SI Exam Pattern: लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (Objective Type) होगी और इसमें दो पेपर शामिल रहेंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी।

  • सामान्य हिंदी - 200 अंक
  • सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान - 200 अंक


उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में कम से कम 36% अंक और दोनों पेपरों में कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हालांकि, SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर और कुल अंकों में 5% तक की छूट दी गई है।

RPSC SI Telecom PET: शारीरिक दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को रिक्तियों की संख्या के 20 गुना तक शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 50% अंक हासिल करना जरूरी है।

RPSC SI Telecom Interview: इंटरव्यू और अंतिम चयन

पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को 50 अंकों के इंटरव्यू और एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

RPSC Police SI Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर अपने सिस्टम में सेव करें।
  • परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed