RPSC Lecturer Answer Key: आरपीएससी ने जारी की पांच विषयों की मॉडल उत्तर कुंजी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ
RPSC Lecturer Answer Key OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा के पांच विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से उत्तरकुंजी डाउनलोड कर 3 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विस्तार
RPSC Lecturer Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा 2024 के अंतर्गत ग्रुप A के विषयों की मॉडल आंसर की जारी कर दी है। इसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, भूगोल, अंग्रेज़ी और गणित जैसे विषय शामिल हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन उत्तरकुंजियों को देख सकते हैं। अगर किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तय समय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
आयोग ने इन विषयों की परीक्षाएं 23 से 25 जून 2025 तक आयोजित की थीं। यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तरकुंजी में किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।
आपत्ति दर्ज कराने के नियम
अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति प्रामाणिक पुस्तकों (स्टैंडर्ड व ऑथेंटिक सोर्स) के प्रमाण के साथ ऑनलाइन ही दर्ज करनी होगी। यदि आपत्ति के साथ आवश्यक प्रमाण संलग्न नहीं किए गए हों, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, अन्य किसी व्यक्ति की आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग ने प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) शुल्क निर्धारित किया है। अभ्यर्थी को प्रत्येक आपत्ति के लिए यह शुल्क अलग-अलग देना होगा। यानी यदि कोई अभ्यर्थी तीन प्रश्नों पर आपत्ति करता है, तो उसे 300 रुपये + सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
- सबसे पहले SSO Portal पर लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद Recruitment Portal को सेलेक्ट करें।
- "Question Objection" लिंक पर क्लिक करें (यह लिंक संबंधित परीक्षा के नाम के आगे होगा)।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका चयन करें और उस पर आपत्ति दर्ज करें।
- अपने उत्तर के समर्थन में प्रामाणिक पुस्तक या स्रोत का प्रमाण अपलोड करें।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹100 + सेवा शुल्क का भुगतान करें।
- भुगतान ई-मित्र कियोस्क से या
- पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं।
- भुगतान के बाद आपकी आपत्ति दर्ज हो जाएगी।
आपत्ति दर्ज करने से जुड़े जरूरी नियम
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियों के लिए जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, और बिना शुल्क के आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी। साथ ही, आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों को मान्य नहीं माना जाएगा। अभ्यर्थी केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, इसलिए ध्यानपूर्वक सभी आपत्तियां एक साथ दर्ज करें।
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का लिंक 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025, रात्रि 12:00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। इसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति दर्ज करने में तकनीकी समस्या आती है, तो वह आयोग की हेल्पडेस्क ईमेल recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकता है या फोन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर सहायता ले सकता है।