Assistant Professor Recruitment 2023: असिस्टेंट प्रोफेसर के 1900 सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती, अंतिम डेट नजदीक
RPSC Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
RPSC Assistant Professor Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा में 1913 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योग्यताओं को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 25 जुलाई तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 कर दिया है।
Assistant Professor Recruitment आयुसीमा
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आयु की गणना 01 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Assistant Professor Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपयेराजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
Assistant Professor Recruitment परीक्षा पैटर्न
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ यानी ओएमआर शीट आधारित होंगे। इसमें लिखित परीक्षा 200 अंकों की और इंटरव्यू 24 अंकों का होगा। इंटरव्यू के लिए 3 गुना अभ्यर्थियों को कैटेगरी वाइज क्वालीफाई किया जाएगा। राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए परीक्षा अक्तूबर 2023 में ऑनलाइन या ऑफलाइन ली जा सकती है।
Assistant Professor Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
अब आवेदन पत्र भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
शुल्क भुगतान करें।
-
आवेदन पत्र प्रिंट करें।