फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC APO Recruitment 2026 Notification Out for 371 Posts, Apply Online from June 8

RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर निकली भर्ती, LLB स्नातक इस दिन से करें आवेदन

Wed, 27 May 2026 08:52 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 27 May 2026 08:52 PM IST
सार

RPSC APO Recruitment 2026: आरपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए 371 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एलएलबी डिग्रीधारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
RPSC APO Recruitment 2026 Notification Out for 371 Posts, Apply Online from June 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RPSC APO 2026 Notification: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer- APO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 371 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 तक चलेगी।

विज्ञापन


आरपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। यह भर्ती राजस्थान अभियोजन सेवा नियम, 1978 के तहत की जा रही है।

विज्ञापन

RPSC APO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
नोटिफिकेशन जारी 27 मई 2026
आवेदन शुरू 8 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026
प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2027 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और आयोग द्वारा निर्धारित अन्य प्रक्रियाएं शामिल होंगी।

 

विषय विवरण
भर्ती संस्था राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम सहायक अभियोजन अधिकारी (APO)
कुल पद 371
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू 8 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026
प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2 सितंबर 2026
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री
आयु सीमा 21 से 40 वर्ष (1 जनवरी 2027 के अनुसार)
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in
नौकरी का स्थान राजस्थान
आधिकारिक नोटिस यहां क्लिक कर देखें...

 

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग और क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं राजस्थान के ओबीसी (NCL), एमबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नए अभ्यर्थियों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा।

आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। शुल्क जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed