{"_id":"68771e01b59bed77730b946a","slug":"rpsc-1st-grade-teacher-answer-key-2024-released-objection-window-open-till-july-18-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPSC Lecturer Answer Key: स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्तियां दर्ज करने का मौका 18 जुलाई तक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC Lecturer Answer Key: स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्तियां दर्ज करने का मौका 18 जुलाई तक
Wed, 16 Jul 2025 09:07 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:07 AM IST
सार
RPSC Lecturer Answer Key 2024: आरपीएससी ने स्कूल लेक्चरर (प्राध्यापक एवं कोच) परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार 16 से 18 जुलाई तक प्रति प्रश्न 100 रुपये के शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
RPSC 1st Grade Teacher Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए ग्रुप ए और ग्रुप बी के विभिन्न विषयों की मॉडल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और यदि कोई आपत्ति हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
किस-किस विषय की आंसर-की हुई जारी?
जारी की गई उत्तरकुंजी में ग्रुप A के संस्कृत और ग्रुप B के सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, उर्दू, पंजाबी, ड्राइंग, होम साइंस, राजस्थानी और म्यूजिक जैसे विषय शामिल हैं। यह परीक्षा 30 जून, 2 जुलाई और 5 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने जानकारी दी कि जिन अभ्यर्थियों को उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति है, वे 100 रुपये प्रति प्रश्न (सेवा शुल्क अतिरिक्त) का भुगतान कर 16 जुलाई से 18 जुलाई 2025 की रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।- आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
- अभ्यर्थियों को SSO पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल > क्वेश्चन ऑब्जेक्शन लिंक पर जाना होगा।
- आपत्ति के साथ प्रामाणिक पुस्तकों/स्रोतों का प्रमाण देना अनिवार्य है।
- बिना प्रमाण के भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
- किसी अन्य व्यक्ति द्वारा की गई आपत्ति (जो परीक्षा में शामिल नहीं था), मान्य नहीं होगी।