{"_id":"68ae6b80ddf4a5076d061a23","slug":"rpf-si-result-2025-rrb-declares-rpf-si-recruitment-exam-results-cut-off-released-check-now-here-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPF SI Result 2025: आरआरबी ने आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित, कटऑफ भी जारी; तुरंत करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPF SI Result 2025: आरआरबी ने आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित, कटऑफ भी जारी; तुरंत करें चेक
Wed, 27 Aug 2025 07:50 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:50 AM IST
सार
RPF SI Recruitment Exam Results: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 452 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही बोर्ड ने श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
RPF SI Result 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPF SI Result 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लंबे इंतजार के बाद आरपीएफ एसआई का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 452 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
2 से 13 दिसंबर 2024 के बीच हुई थी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), उसके बाद आयोजित फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट (PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया है। यह परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी, जबकि शारीरिक दक्षता और माप परीक्षण 22 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच संपन्न हुए थे। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर इस्तेमाल करना होगा। रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें कैटेगरीवार न्यूनतम अंक देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
RPF SI Result 2025 Cut Off Marks: कटऑफ मार्क्स
| श्रेणी | पुरुष उम्मीदवार (कटऑफ अंक) | महिला उम्मीदवार (कटऑफ अंक) |
|---|---|---|
| सामान्य (UR) | 78.78643 | 76.58801 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 76.27743 | 73.80667 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 72.42401 | 68.09148 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 69.36729 | 66.68486 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 76.39387 | 73.42121 |
450 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
कुल 384 पुरुष अभ्यर्थी और 66 महिला अभ्यर्थी अंतिम सूची में चयनित किए गए हैं। साथ ही, महिला वर्ग में अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की एक-एक सीट दो गर्भवती महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखी गई है। ये दोनों उम्मीदवार अपने-अपने समुदाय की मेरिट सूची में शामिल हैं, किंतु उनका PET/PMT परीक्षण लंबित होने के कारण उनकी नियुक्ति फिलहाल स्थगित की गई है।RPF SI Result 2025: कैसे चेक करें?
- सबसे पहले rrbcdg.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Latest Notices” सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको “RPF SI Result 2025” का लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF फाइल ओपन हो जाएगी।
- PDF में अपना नाम या रोल नंबर (Ctrl+F) से सर्च करें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।